Amroha News: डुगडुगी पीटकर किया जिलाबदर
अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: अमरोहा। नौगावां सादात पुलिस ने गुंडा एक्ट 3/4 अधिनियम में निरुद्ध कस्बे के मोहल्ला फरीदी स्कूल गली निवासी आकिब पुत्र उस्मा को 6 महीने के लिए जिला बदर किया है। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मोहल्ले में इस बाबत बकायदा मुनादी कराई। पुलिसकर्मियों ने डुगडुगी पिटवाते हुए मोहल्लेवासियों को आकिब को 6 महीने के लिए जिला बदर किए जाने की जानकारी दी। साथ ही इस अवधि में छिपकर निवास किए जाने की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि आकिब के इस अवधि में जिले में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दोआबा में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ सख्त रुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.