अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में जनपद की खराब रैकिंग के चलते जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 24 सचिवों का वेतन रोका गया है जबकि आठ सचिवों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। प्रत्येक माह मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा की जाती है। जिससे जनपद की स्थिति का पता चलता रहता है। सचिवों की ओर से 15वें और राज्य वित्त आयोग की धनराशि शत प्रतिशत खर्च नहीं की गई। इससे रैकिंग पर असर पड़ा है। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि जिन सचिवों का वेतन रोका गया है। उन्होंने अभी तक 76 लाख व जिनकी वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है उन्होंने 56 लाख रुपये की धनराशि ग्राम पंचायतों में खर्च नहीं की। इसकी वजह से रैकिंग पर असर पड़ा है। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। धनराशि खर्च करने के बाद आगे की कार्रवाई की ...