अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: नगर में लायंस कन्या इंटर कॉलेज के पीछे कबाड़ी सड़क किनारे ट्राली, ई-रिक्शा, ठेली आदि वाहन खड़े करते हैं। इससे रास्ता जाम रहता है। कबाड़ के चलते नाली बंद होने से गंदे पानी की निकासी भी नहीं हो पाती। सीसी मार्ग पर मलबा पड़ा होने से राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बावत शनिवार को स्थानीय निवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि मौके पर सुबह-शाम प्लास्टिक कचरा जलाकर प्रदूषण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। महताब, सुलेमान, बादशाह, निहाल, अकबर, फैजान आदि ने कहा कि इस बावत विरोध जताने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से इस ओर जांच कराते हुए अतिक्रमण हटवाने संग नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...