Amroha News: डीएम ने स्थलीय निरीक्षण में पकड़ी 76,350 की स्टांप चोरी
अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: हसनपुर। समाधान दिवस के बाद सोमवार को डीएम डा. नितिन गौड़ ने मोहल्ला होली वाला व मोहल्ला कायस्थान नई आबादी की हाल में बैनामा हुई दो परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया। पकड़ में आया कि दोनों विलेखों में पक्षकारों ने तथ्यों को छिपाकर 76,350 धनराशि का कम स्टांप लगाया है। डीएम ने मौके पर मौजूद सहायक महानिरीक्षक निबंधन को उक्त प्रकरणों में वाद दर्ज कराने के निर्देश दिए। उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकृत विलेखों की गुणवत्तापूर्ण जांच के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: डीएम ने जमीनों का किया मौके पर निरीक्षण, स्टांप मूल्यांकन की दोबारा जांच के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.