Amroha News: डीएम ने शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपद में हुई भारी वर्षा के दृष्टिगत अमरोहा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैलसा मार्ग का मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और जल निकासी की व्यवस्था को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाए। यह भी पढ़ें- बाढ़ से निपटने को तहसीलों और कलक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम एवं जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.