Amroha News: डीएम ने नौ प्रशासकों को जारी किए नोटिस, लिखित जवाब को दी एक सप्ताह की मोहलत
अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: बिना कार्य योजना व डीएम की अनुमति पंचायतों से लाखों की धनराशि निकालने के मामले में नौ प्रशासकों की गर्दन भी फंस गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने प्रशासकों व पंचायत सचिव को दोषी माना है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में लिखित जवाब देने को कहा गया है। नौ प्रशासकों में छह महिला प्रशासक भी शामिल हैं। गड़बड़झाले में पंचायत सचिव मोनू कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आरोप है कि जोया ब्लाक क्षेत्र की नौ पंचायतों में सचिव से साठगांठ कर प्रशासकों ने 26.88 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इनकी न तो कार्य योजना बनाई गई थी और न ही डीएम से कोई अनुमति प्राप्त की गई थी।
जांच की प्रक्रिया गौरतलब है कि बीती 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके बाद से प्रधान प्रशासक के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.