अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नवादा जोया का औचक निरीक्षण किया। मिड-डे-मील, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधि, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके शैक्षिक स्तर को परखा। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, नियमित रूप से छात्र-छात्राओं की सीखने की प्रगति का मूल्यांकन करने व विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। विद्यालय के जर्जर भवन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जर्जर भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कहा कि छात्र-छात्राओं को सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। संबंधित अधिकारियों...