अमरोहा, अगस्त 23 -- Amroha News: अमरोहा में डीएम डा. नितिन गौड़ एवं एसपी लखन सिंह यादव ने तिगरी क्षेत्र में गंगा नदी में नाव से भ्रमण कर जलस्तर, वाटर फ्लो एवं बाढ़ की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गंगा नदी में नाव से भ्रमण करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने रेस्क्यू बोट की तैयारियों, उन्हें संचालित करने वाले स्टाफ के प्रशिक्षण तथा आपात स्थिति में उनके रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- गंगा खतरे के लाल निशान से 30 सेमी ऊपर, शाहपुर और बड़हरा में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानीबाढ़ की स्थिति का मुआयना डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल, तहसील प्रशासन, एसडीएम, तहसीलदार एवं लेख...