Amroha News: डीएम-एसपी ने की दीपावली पर्व सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील
अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: गुरुवार को डीएम डॉ.नितिन गौड़ की अध्यक्षता व एसपी लखन सिंह यादव की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दोनों आला अफसरों ने पर्व को आपसी सौहार्द संग मनाने की अपील की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेजयल एवं बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं पूजा स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था कराते हुए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।रोडवेज बसों का पर्याप्त संचालन किया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाते हुए मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाएं। यह भी पढ़ें- Banka News: पुनसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पुलिस प्रशासन के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.