Amroha News: डिडौली-सैंतली रोड पर रुई के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में सैंतली रोड स्थित जंगल में एक रुई के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग में लगभग एक लाख रुपये की रुई जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक डिडौली निवासी मुस्तफा रुई का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपना माल जंगल में स्थित गोदाम में रखा हुआ था। अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने मुस्तफा को फोन पर सूचना दी।सूचना मिलते ही मुस्तफा मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और सारी रुई जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि आग आसपास के खेतों तक नहीं फैली।पीड़ित के अनुसार आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.