Amroha News: डिडौली फ्लाईओवर हादसे में युवक की मौत में मुकदमा, दोस्त की हालत गंभीर
अमरोहा, अक्टूबर 8 -- Amroha News: जोया। पांच अक्तूबर को डिडौली फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार्रवाई कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की जानकारी डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी सुरेश कुमार के मुताबिक उनका बेटा अरुण कुमार अपने दोस्त विजेंद्र सिंह के साथ बाइक से काम के सिलसिले में जोया जा रहा था। बाइक विजेंद्र चला रहा था और अरुण पीछे बैठा था। सुबह करीब 8:45 बजे डिडौली फ्लाईओवर पर मुरादाबाद की ओर से आ रही मिनी बस के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का पहिया अरुण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.