Amroha News: डिजिटल युग में शिक्षण के नए तरीके बताए
अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नोएडा के निर्देश पर कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 24 से अधिक विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची रिसोर्स पर्सन ज्ञानिता रानी और आरती राणा ने शिक्षकों को एआई के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटेशनल थिंकिंग बच्चों में तार्किक क्षमता, समस्या समाधान और रचनात्मक सोच को विकसित करती है। सत्र के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, रोजमर्रा की जिंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल और डेटा के महत्व को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रैक्टिकल गतिविधियों के जरिए शिक्षकों को इसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.