Amroha News: डिग्री कॉलेज में लगाए जाएंगे 500 से अधिक पौधे
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: मंडी धनौरा। अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में रविवार को 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सैनी ने पारिजात का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। इसे देखते हुए महाविद्यालय परिसर में 500 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर निसार अहमद, योगेश त्यागी, जितेंद्र सिंह, राजाराम, शिवा सैनी, सोनाक्षी शर्मा, समरपाल सैनी, निशीन सैनी, अर्शी परवीन आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण यह भी पढ़ें- Amroha News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.