अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: हसनपुर। डालने के एक घंटे के भीतर लेंटर जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि मिस्त्री या मजदूर समेत कोई भी व्यक्ति इस दौरान लेंटर के नीचे नहीं था। लेंटर गिरने से एक लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर क्षेत्र के गांव ख्वाजेपुर निवासी गोपाल सिंह के मकान का निर्माण चल रहा है। सोमवार शाम मकान पर लेंटर डाला गया था। इसके करीब एक घंटे बाद लेटर जमीन पर आ गया। गनीमत रही कि हादसा मजदूर व मिस्त्रियों के जाने के बाद हुआ। अगर काम करते वक्त हादसा होता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव के तमाम लोग पहुंच गए। गोपाल ने सीमेंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। अभी इस मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। गोपाल के मुताबिक लेंटर गिरने से एक लाख से अधिक का नुकसान ...