Amroha News: ठेके से घर लौट रहे शराब सेल्समैन की पिटाई, घायल
अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका स्थित देसी शराब के ठेके से मंगलवार रात घर लौट रहे क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा निवासी सेल्समेन महिपाल पुत्र जय किशन की रास्ते में बुरी तरह पिटाई कर दी गई। वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण व परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सेल्समैन के छोटे भाई की एक जगह शादी तय हुई थी। एक अन्य युवक के साथ लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर लड़की के परिजन नाराज थे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही पिटाई कराई। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.