अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के बस अड्डे पर रविवार दोपहर जलेबी के ठेले के पास खड़े बाइक सवार युवक व महिला को रौंद दिया। गंभीर घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि महिला जिंदगी व मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर के मोहल्ला चामुंडा मंदिर निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र चंद्रपाल प्रजापति अपने चाचा राकेश प्रजापति के साथ आदमपुर के बाग में आम तोड़ने जा रहे थे। वह दोपहर में बस स्टैंड पर ठेले के पास खड़े होकर जलेबी खरीदने लगे। पास ही गांव गारवपुर निवासी महिला मीना पत्नी हरीश ठेले से फल खरीद रही थी अचानक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें रौंद दिया। अंकित व मीना गंभीर घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच घायल अंकित को सक...