Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध घायल, हालत गंभीर
अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बछरायूं थाना क्षेत्र के पतेई गांव निवासी 75 वर्षीय बलजीत रविवार को कांकाठेर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने घटना की जानकारी की। आरपीएफ के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल हुआ है। घायल को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायल के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.