अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: गजरौला के कांकाठेर के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। जानकारी पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची व जानकारी की। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार देर शाम अचानक कांकाठेर के पास रेलवे ट्रैक पर आ पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक युवती काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर बैठी रही। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे युवती के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर आरपीएफ टीम भी मौके पर आ पहुंची व जानकारी की। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में युवती के प...