अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: ट्रेन की चपेट में आए 48 वर्षीय अधेड़ की शिनाख्त मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। हादसा सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। आरपीएफ ने शव मोर्चरी में रखवाया है। हादसा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर दिल्ली की दिशा में हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई थी। मौके पर जमा हुई भीड़ ने शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव मोर्चरी भिजवाया था। एसआई आशीष कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...