अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: अमरोहा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक जिला, एक व्यंजन योजना से जुड़े जोया निवासी युवा उद्यमी फैसल पाशा के स्टॉल फेमस इंडिया कॉर्नर पर खरीदारों की भीड़ रही। यहां भुजिया सेव को सभी का बेहतर रिस्पॉन्स मिला। फैसल पाशा का मानना है कि वीकेंड पर कारोबार में और उछाल आएगा। बताया कि उन्होंने अजवाइन, काली मिर्च व हींग-जीरा फ्लेवर वाले भुजिया सेव की खास वैरायटी लांच की है। पहले दिन 30 हजार रुपये से अधिक की बिक्री हुई। शनिवार-रविवार को भीड़ के बीच बड़े वितरकों व थोक खरीदारों के सीधे ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमर्दा सेंटर की उन्नत पौध ने खींचा ध्यान यह भी पढ़ें- Etah News: नोएडा में के कार्यक्रम में महिला उद्यमी क...