Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सैद नगली के आंबेडकर नगर निवासी प्रेमचंद व रामवीर बुधवार सुबह बाइक से हापुड़ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.