Amroha News: टोल प्लाजा पर कार की टक्कर से हवा में उछलकर बीच हाईवे पर गिरा युवक
अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में जोया टोल प्लाजा के पास सोमवार रात अज्ञात कार ने युवक को रौंद दिया। युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार को मेरठ रेफर किया गया। घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि की है। सड़क किनारे एक डीसीएम खड़ी थी, जिसमें दो युवक सवार थे। चालक डीसीएम में सो रहा था, जबकि उसका साथी वाहन से उतरकर हाईवे के पास किसी काम से गया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक हवा में उछलकर बीच हाईवे पर जा गिरा। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन से उसकी टक्कर नहीं हुई। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक की पहचान गुड्डू के रूप में हुई। जबकि वाहन में सो रहा उसका साथी सूरज बरेली का निवासी बताया जा रहा है। राहगीरों ने घायल को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस व एनएचएआई को दी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.