Amroha News: टूटे बिजली पोल व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
अमरोहा, अगस्त 8 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव पौरारा सहित कई गांव में टूटे बिजली के पोल व जर्जर तार बदलवाने और आहार घाट तक गंगा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने ब्लाक परिसर में बीडीओ को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। संघ पदाधिकारियों की मासिक बैठक ब्लाक प्रभारी शिवचरण सिंह सैनी के गांव रहरई स्थित आवास पर हुई। यहां से कार्यकर्ता जमा होकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे। बीडीओ विजय सक्सेना की गैरमौजूदगी में उनके लेखाकार संजय कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पौरारा समेत कई गांवों में पिछले तीन माह पूर्व आंधी के बाद से बिजली के पोल टूटे हुए हैं। किसी तरह जर्जर पोल से आपूर्ति दी जा रही है। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.