अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के कई गांवों में नियम विरुद्ध तरीके से भूमि के पट्टे करने की जांच एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम ने शुक्रवार से विधिवत शुरू कर दी है। पहले दिन पट्टों से संबंधित ब्योरा तलाशा गया है। वन, चकबंदी व राजस्व विभाग के अधिकारी टीम में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 1987 से लेकर 2000 के बीच गंगेश्वरी, दढ़ियाल, रहरा समेत तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भूमि की श्रेणी बदलकर किए गए 500 से अधिक पट्टे संदेह के घेरे में हैं। इनमें से 200 से अधिक भूमि पट्टे पिछले कुछ समय के भीतर निरस्त भी किए जा चुके हैं। जबकि, आदमपुर समेत कई गांवों के पट्टों के मामलों की सुनवाई जिला मुख्यालय पर एडीएम न्यायिक कोर्ट में चल रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी पट्टा आवंटन की जांच, पंद्रह दिन...