Amroha News: टीबी कर्मियों की हड़ताल से थमा अभियान, मरीजों को जांच न इलाज
अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: टीबी कर्मियों की हड़ताल से केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान को धक्का लगा है। जिले में फिलहाल करीब चार हजार टीबी रोगी हैं। विभाग में तैनात 48 कर्मचारियों की हड़ताल से नए मरीजों को खोजने की मुहिम ठंडी पड़ गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीज अपनी जांच व इलाज कराने को भटक रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। उधर, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, इधर जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के एक्स-रे से लेकर बलगम की जांच तक पर असर पड़ा है। जिला अस्पतालों की टीबी क्लीनिक में इलाज कराने आ रहे टीबी रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, सीएचसी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.