अमरोहा, सितम्बर 21 -- Amroha News: कस्बे में गजरौला मार्ग पर संचालित एक फैक्ट्री के पीछे सोमवार को टीन की चादरों से घिरे परिसर में आम के पेड़ों का कटान कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर कटे पेड़ों की लकड़ी व जेसीबी मिली। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली भी मौके से निकलने का प्रयास कर रही थी, जिसे टीम ने रोक लिया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर आम के पेड़ कटे मिले हैं। मामले में जांच कराते हुए आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...