Amroha News: टीकाकरण से कोई बच्चा न रहे वंचित
अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: अमरोहा में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा छूटने न पाए। शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और जिले की रैंकिंग की समीक्षा कर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को टीकाकरण कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने और ब्लॉक रिस्पांस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। टीकाकरण की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करें। जिन योजनाओं की प्रगति खराब है, उनमें विशेष ध्यान देकर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- Jamtara News: छूटे बच्चों का टीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.