अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव सिनोरा निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक ने दो लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित आमिर पुत्र कमर आलम के मुताबिक वह संभल जिले के गांव शहबाजपुर कलां में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। आरोप है कि रिजवान ने उनके विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत की थी। जिसमें उन्हें झोलाछाप बताया था, जिससे उनकी मानहानि हुई। आरोप है कि 7 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जब वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में रिजवान अपने पिता मेहंदी के साथ खड़ा था। शिकायत के संबंध में पूछने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। जाते समय भी आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने...