अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे गंदगी फैल गई। बाजार क्षेत्र, मुख्य चौराहों और निचले इलाकों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Rampur News: सुहाने मौसम के साथ आफत की बारिश शहर के बस्ती मार्ग के अलावा, इंदिरा चौक, खाद गुर्जर चौराहा, स्टेशन रोड,...