अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: कस्बे से अपने गांव लौट रहे युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी पीड़ित प्रीत कुमार का आरोप है कि 30 मई की रात करीब 11 बजे वह जोया से अपने गांव जा रहा था। द आर्यंस स्कूल के पास पहुंचने पर रचिन सिद्धू, परमतीज, भोला उर्फ तरुण तथा मोनिश ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...