Amroha News: जोया में रास्ते पर जलभराव बना मुसीबत, लोग परेशान
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: जोया। कस्बे के मोहल्ला मुंशियान में आम रास्ते पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों से लेकर किसान संगठन तक समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं नगर पंचायत अफसर बेपरवाह बने हैं।मोहल्ले में बारिश के बाद आम रास्ते पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासी जलभराव के बीच पसरी कीचड़ और गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं सड़क पर जमा पानी में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। मोहल्ला निवासी मोहम्मद फैसल ने बताया कि जलभराव से निजात दिलाने की नगर पंचायत प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं। इस बावत कई बार प्रदर्शन कर नगर पंचायत अफसरों से जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.