Amroha News: जोया में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर दी धमकी
अमरोहा, अगस्त 31 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया में एक महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर कार्रवाई से पहले पुलिस घटना की जांच में जुटी है। महिला के मुताबिक घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.