अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: जोया, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के गांव कटाई में बुखार से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती उसकी बहन की हालत भी नाजुक बनी है। गांव में करीब आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।

गांव की स्थिति गांव में पेशे से किसान नजाकत हुसैन का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी शहनीन जहां के अलावा बेटियां व दो बेटे हैं। चौथे नंबर की 18 वर्षीय बेटी सानिया और उसकी बहन साजिया को पिछले तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गांव में ही निजी चिकित्सक से सानिया का इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उसे पाकबड़ा के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरा...