Amroha News: जोया में फ्लाईओवर के नीचे हटवाया अतिक्रमण
अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: जोया। कस्बे में नेशनल हाइवे पर फ्लाई ओवर के नीचे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने फ्लाई ओवर के नीचे ठेले, खोमचे लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। अतिक्रमण हटाई जगहों पर पोलार्ड व चेन लगाई गई। दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ईओ विपिन कुमार सेंगर व यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, खोमचे व सामान जब्त किया गया। ईओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.