Amroha News: जोया में नगर पंचायत ने सर्विस रोड से हटवाया अतिक्रमण
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: जोया नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को ईओ विपिन कुमार सेंगर के नेतृत्व में कस्बे में अभियान चलाकर अमरोहा रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया। गजरौला की दिशा में फड़, ठेले, खोमचे व स्टाल हटवाकर सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। हालांकि टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि अभियान त्योहार के बाद चलाया जाना था। सर्विस रोड से अतिक्रमण हटने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होने पर लोगों को जाम से राहत मिली। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र, टीएसआई अनुज मलिक, फहीम, अजय, दिनेश, शौकीन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: नवादा चौक से एसपी आवास तक हटा अतिक्रमण यह भी पढ़ें- Bijnor News: अवैध होर्डिंग हटवाए, तीन खोखे पीछे कराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.