Amroha News: जोया में अवैध संचालित लैब सील की
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: झोलाछापों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद उवैस के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मंगलवार को मोहल्ला इकबाल नगर में अवैध संचालित भारत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। टीम को देखकर लैब में काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर सीएचसी प्रभारी ने लैब को सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लैब के संचालन के वैध दस्तावेज पेश करने के लिए संचालक को तीन दिन की मोहलत दी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.