अमरोहा, अगस्त 12 -- Amroha News: डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मैच में जॉली इलेवन ने हार्डी इलेवन को 69 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉली इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्डी इलेवन की टीम 193 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जॉली इलेवन की शुरुआत दमदार रही। ओपनर आदित्य चाहल ने तूफानी शुरुआत दी। मैदान के चारों ओर शॉट खेलते हुए 63 गेंदों में 130 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली। पारी में 12 चौके और नौ छक्के शामिल रहे। मिडिल ऑर्डर में अहमद तुर्की ने 32 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, सलमान ने अंतिम दो ओवरों में आठ गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 262 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

हार्डी इलेवन का प्रयास ...