Amroha News: जेबीएफ में 41 महादानियों ने किया रक्तदान
अमरोहा, सितम्बर 29 -- Amroha News: विश्व हृदय दिवस पर सर्वोदय हॉस्पिटल नोएडा के सहयोग से जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) ने जेबीएफ मेडिकल सेंटर में मुफ्त हृदय जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 41 महादानियों ने रक्तदान भी किया। मंगलवार को स्थानीय सादुल्लापुर रोड नाईपुरा स्थित जेबीएफ मेडिकल सेंटर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड की जांच के साथ ही हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा भी दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते हुए विशेषज्ञों की सलाह ली। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा, जेबीएफ के मेडिकल अधिकारी डॉ.सुजिंदर फोगाट, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.