अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: गजरौला। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) के मेडिकल सेंटर पर अब होम्योपैथी का उपचार भी आरंभ हो गया है। महंगे परामर्श शुल्क और महंगी दवाओं के फेर में इससे वंचित लोग एवं ग्रामीण यहां इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं।सोमवार को गांव सादुल्लापुर रोड स्थित जेबीएफ के मेडिकल सेंटर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डा.राशि सिंघल ने बताया कि वह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को यहां बैठती हैं। उन्होंने बताया कि परामर्श शुल्क निशुल्क है। इतना ही नहीं यहां जर्मन दवाएं बाजार से कम दामों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। डा. राशि सिंघल ने बताया कि होम्योपैथी में कान का उपचार भी है। जेबीएफ में मेडिकल आफीसर डा. सुजिंदर फोगाट एवं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बता...