Amroha News: जूते से हुई गंगा एक्सप्रेसवे पर बीडीओ की कार से मृत युवक की शिनाख्त
अमरोहा, अगस्त 21 -- Amroha News: सैदनगली थाना क्षेत्र में बीती सात अगस्त को गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव कनेटा के निकट खंड विकास अधिकारी शाहजहांपूर की कार से मृत युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने जूते के आधार पर उसकी पहचान की। परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों को मलाल है कि वह न तो अंतिम दर्शन कर सके और न ही अपने हाथों मुखाग्नि दे सके। पुलिस ने कई दिन तक शिनाख्त नहीं होने के चलते अंतिम संस्कार कर दिया था। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के मिर्जापुर विकास खंड के बीडीओ अपनी निजी कार से सात अगस्त को अपने घर नोएडा जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार की टक्कर से एक्सप्रेसवे पार कर रहे युवक की मौत हो गई थी। चालक भाग निकला था जबकि बीडीओ कार में ही बैठे रहे। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवक की शिनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.