Amroha News: जुलूस को लेकर बनी विवाद की स्थिति, अधिकारियों ने कराया समझौता
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव खरखौदा आजम में जुलूस को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। पिछले साल डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में जुलूस पर रोक लगा दी गई थी। इस साल ईद मिलादुन्नबी पर भी एक पक्ष ने जुलूस को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक व सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार डिडौली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को कोतवाली परिसर में बुलाकर उनकी बात सुनी। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। तय हुआ कि दोनों पक्ष पिछले सालों की तरह परंपरागत तरीके से अपने-अपने त्योहार मनाएंगे। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता पुलिस को सौंप दिया। सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति बन गई है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.