अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: बछरायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही जीजा उस पर गलत नजर रखता था व विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार 26 जून की रात घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर पिता, भाई और बहन को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां व भाई को दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: छेड़खानी और धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थाना अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच ...