Amroha News: जिले में 45 और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त
अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: नशीली और नकली दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर थोक दवा विक्रेताओं के सत्यापन का जिले में अभियान चल रहा है। थोक दवा विक्रेताओं के कुल 700 लाइसेंस के मुकाबले अब तक करीब 600 से ज्यादा का सत्यापन किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षण के दौरान 45 मेडिकल स्टोर मौके पर संचालित नहीं मिले। सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद ने सभी 45 थोक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। संदिग्ध दवा कारोबारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने विभाग की टीम के साथ अमरोहा शहर, गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत जिले में कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया था। इसमें ड्रग होलसेल लाइसेंस और उसकी वैधता, फर्म के दस्तावेज, पार्टनरशिप डीड और कंपनी के कागजात, लाइसेंसधारी ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.