अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: जिले में शुक्रवार से नया सर्किल रेट लागू होगा। आज से जमीनों की नई दरें प्रभावी होंगी। कुछ क्षेत्रों में 48 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि जिले में अचल सम्पत्तियों के मूल्यांकन के लिए उप निबंधक कार्यालय अमरोहा, धनौरा, हसनपुर एवं नौगावां सादात के लिए अंतिम रूप से संशोधित (पुनरीक्षित) मूल्यांकन दर सूची वर्ष 2026-27 को समस्त प्रावधानों सहित 11 सितंबर से प्रभावी किया जाएगा। डीएम के मुताबिक पुनरीक्षित सर्किल दरों में सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील क्षेत्रों में आवासीय एवं कृषि भूमि की दरों में 15 प्रतिशत, जबकि समस्त नगरीय, लघुत्तर नगरीय एवं अर्धनगरीय क्षेत्रों में आवासीय एवं कृषि भूमि की दरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रभावी की गई है। यह भी पढ़ें- मकान-दुकान औ...