Amroha News: जिले की पांच सड़कों पर हादसे रोकने को मिले 4.23 करोड़
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत शासन ने जिले के दुर्घटना बहुल अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग, हसनपुर-रहरा-गवां मार्ग, जोया-बंबूगढ़ मार्ग, उझारी-ढवारसी मार्ग और उझारी-बुरावली मार्ग समेत पांच सड़कों पर हादसों की रोकथाम के लिए 4.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। योजना के तहत सड़कों पर सफेद पट्टी, ब्रेकर, टेबल टॉप, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, सड़क चिन्ह आदि काम कराए जाएंगे। ताकि इन सड़कों पर होने वाली मौतों को शून्य पर लाकर घायलों की गोल्डन आवर में जान बचाई जा सके। सड़क हादसों में होने वाली मौतों को शून्य पर लाने के लिए जिले में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना लागू है। योजना का उद्देश्य सड़क हादसों के बाद गोल्डन आवर यानी हादसे के पहले घंटे में घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी जान बचाना है। इसके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.