अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास संग मनाया गया। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का गायन किया। शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों के परिवार के सदस्यों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। कार्यकम में सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: आजादी ...