Amroha News: जिलेभर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी हरियाली तीज
अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: सावन की हरियाली संग सुहाग का प्रतीक पर्व हरियाली तीज शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को जिलेभर में इसको लेकर रौनक रही। घेवर की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने साड़ी-चूड़ी के साथ ही शृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी कर हाथों पर मेहंदी रचाई। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक महिलाएं इस दिन व्रत रखते हुए अपने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। कुंवारी कन्याएं योग्य वर के लिए भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस बार शाम 7:30 बजे तक का पूजा मुहूर्त विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। हरा रंग सौभाग्य, संतुलन व प्रकृति का प्रतीक है, जो इस दिन विशेष महत्व रखता है। यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Muhurat: हरियाली तीज पर ये है शिव पूजन और जलाभिषेक का सबसे उत्तम मुहूर्त और विधि वहीं हरियाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.