अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: जिला अस्पताल में जल्द ही एच1 एन1 की पुष्टि के लिए की जाने वाली आरटीपीसीआर जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए जांच में इस्तेमाल की जाने वाली किट अस्पताल को शासन से मिल गई है। जिला मुख्यालय के अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू होने के बाद एच1 एन1 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कालेज की लैब को नहीं भेजने पड़ेंगे। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग बीमारी की जांच व इलाज की व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। विभागीय स्तर पर अब जिला अस्पताल में एच1 एन1 संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच भी की जा सकेगी। शासन से विभाग को गुरुवार को एक आरटीपीसीआर किट मिल गई। इससे एक बार में 96 मरीजों की जांच की जा सकेगी। किट मिलने के साथ ही अस्पताल की बीएसएल-2 लैब को उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल में आरटीपीसी...