अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी 15 वर्षीय छात्र जितेंद्र हत्याकांड के मामले में सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी की बाइक कोतवाली न लाने और दूसरे आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गौरतलब है कि 25 सितंबर को आरोपी नरेश, जो मृतक जितेंद्र का जीजा है, स्कूल में पढ़ रहे जितेंद्र को पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बाहर ले गया था। आरोप है कि स्कूल से महज 20 मीटर दूर ले जाकर नरेश ने जितेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और कनपटी पर चाकू लगने से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन...