अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर में शुक्रवार को तीन दिवसीय जाहरवीर छड़ी मेले का धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। ​मेले के पहले दिन ढोल-ताशों की गूंज और जयकारों के साथ जाहरवीर बाबा का पवित्र झंडा उठाया गया। झंडा यात्रा ने पूरे गांव में भ्रमण किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।​ मेले को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना है। मेला परिसर में चाट-पकौड़ी, टिक्की, समोसे और जलेबियों के संग खेल-तमाशों की दुकान भी लगी हैं। महिलाओं ने मीना बाजार में श्रृंगार की सामग्री खरीदी। श्रद्धालु जाहरवीर बाबा के मठ पर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस दौरान रामराज सैनी, सतपाल सैनी, सूरज जाटव, शेर सिंह, बबलू सैनी, मनोज कुमार, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।...